सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करे UNO :- अभिमन्यु गुलाटी

 नई दिल्ली 17 मई : पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F.) के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने माननीय प्रधानमंत्री, सरदार मनमोहन सिंह जी को पत्र लिखकर "आतंकवाद के पोषक राष्ट्र पाकिस्तान" से सभी तरह के संबंध खत्म करने की मांग की है!
गुलाटी  ने आज अपने ब्लॉग पर कहा कि एक और हमारे प्रधानमंत्री जी क्रिकेट विश्व कप मैच के दौरान भारत-   पाक मैच देखने के लिए पाक प्रधानमंत्री युसूफ रज़ा गिलानी को क्रिकेट कूट नीति के तहत आमंत्रित कर
    उन्हें सर आँखों पर बिठाते हैं !
 वहीँ दूसरी और उनके देश की ख़ुफ़िया एजेंसी I.S.I. के  प्रमुख अहमद शुजा पाशा भारत की सरकार सहित
 यहाँ की एक अरब से अधिक जनसंख्या को आंखे दिखा रहे  हैं, जिसे की  कोई भी स्वाभीमानी सरकार या जनता कतई बर्दाश्त कर सकती !
गुलाटी का इशारा पाकिस्तान की ख़ुफ़िया एजेंसी I.S.I. के प्रमुख अहमद शुजा पाशा के उस बयान की और था जो कि उन्होंने, कुख्यात आतंकवादी सरगना और पाकिस्तानी सेना सहित उनकी सरकारके दामाद
 ओसामा बिन लादेन के पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के निकट एबटाबाद  में अमेरिकी सेना के
" NAVY-SEALS" के जांबाजो द्वारा आपरेशन "KILL LADEN" में मारे जाने के बाद बीते  शुक्रवार को 
   पकिस्तान की सीनेट और राष्ट्रीय असेम्बली के संयुक्त सत्र में दिया था !
 जिसमें  शुजा पाशा ने कहा कि अगर भारत अमरीका की तर्ज़ पर" एबटाबाद"  जैसा कोई हमला करता है
 तो हम चुप नही बैठेंगे,और हमारी सेनाएं पूरी तरहसे तैयार है, और हमने भारतमें अपने टार्गेटभी चुन लिए हैं 
 और इस सबके लिए हमारी सेना ने ज़रूरी  अभ्यास भी कर लिया है !
गुलाटी ने कहा किहम सब यह  जानते हैं की पकिस्तान हमारा बाल भी बांका नहीं कर सकता ; पूर्व के युद्धों के परिणामों को,उतेजना वश शायद वह भूल गया है , लेकिन हमें पाशा के पाकिस्तान की संसद में दिए गए 
भारत विरोधी बयानों को गंभीरता से लेना चाहिए !
गुलाटी ने प्रधानमंत्री से अपील करते हुए कहा की"करगिल युद्ध 1999" का उदहारण हमसबके सामने है,
 जब पूर्व प्रधानमंत्री माननीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी बस लेकर लाहौर गए थे !
उन्होंने कहा कि तब वहां मियां नवाज़ शरीफ़ की सरकार थी और परवेज़ मुशर्रफ़ पाकिस्तानी सेना के प्रमुख थे !
वाजपेयी जी की उस सोहार्द पूर्ण पाकिस्तान यात्रा के तुरंत बाद ही  परवेज़ मुशर्रफ़ की सेना ने हम पर /  भारत पर, करगिल का युद्ध थोप दिया था जिसमे पाकिस्तान ने मुंह की खाई थी  और हार का  सामना किया था, परन्तु उस युद्ध में हमने भी अपने सैंकड़ों सैनिकों को खोया था और आर्थिक नुकसान
 भी बहुत उठाया था ! 
गुलाटी ने प्रधानमंत्री माननीय सरदार मनमोहन सिंह से अपने ब्लॉग के माध्यम से कहा कि अब
 समय आ गया है कि पाकिस्तान को उसकी नापाक हरकतों के लिए दण्डित कर  पाक अधिकृत कश्मीर में
 चल रहे आतंकवाद के कारखानों / फ़सल को, अमरीका द्वारा एबटाबादमें किये गए ऑपरेशन की तर्ज़ पर  
  नष्ट  किया जाए , और उसे सबक सिखाया जाए !
 गुलाटी ने कहा की पूर्व की N.D.A. सरकार और अब वर्तमान की U.P.A. सरकार की पाकिस्तान
 के प्रति, अपनाई गई  ढुल-मुल नीति का आज दिन तक कोई फायदा नहीं हुआ, और उल्टा पकिस्तान
 इसे हमारी  कमज़ोरी समझ  हम पर हमेशा  हावी होने की कोशिश करता रहा  है !
गुलाटी ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जी से मांग की, कि दिल्ली और लाहौर के बीच चलने वाली
 दिल्ली लाहौर बस सेवा, समझौता  एक्सप्रेस रेलगाड़ी सहित सभी तरह के राजनैतिक, कूटनीतिक,
 सांस्कृतिक, व्यवसायिक एवं परिवहन संबंध देश हित में पकिस्तान के साथ  ख़तम  कर उसे आतंकवादी   राष्ट्र घोषित करवाने के लिए विश्व मंच पर  U.N.O. में आवाज़ उठाई जाए और  उसके साथ दुश्मन राष्ट्र जैसा सलूक किया जाए !









टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे, TMC नेता ममता बनर्जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों , पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी और ममता बनर्जी की पार्टी TMC का सत्ता से बेदखल होना,  देश की बाकी अन्य सभी पार्टियों के लिए सबक है कि देश का बहुसंख्यक हिन्दू समाज अंधा नहीं है, यदि आप तुष्टीकरण की राजनीति करोगे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका फ़ायदा उठायेगी ही उठायेगी। और उठाए भी क्यूं न ? कल बंगाल के मतदाताओं ने देश की तमाम बाकी राजनीतिक पार्टियों को स्पष्ट संदेश दे दिया कि यदि जीतना है तो निष्पक्षता का ड्रामा करके एक पक्ष के प्रति ज़्यादा वफ़ादार होने से काम नहीं चलेगा, आपको बाकायदा पक्षपाती होकर देश के 80% बहुसंख्यक हिन्दू समाज के साथ खड़े होना ही पड़ेगा।  फिर यही 80% हिन्दू समाज, 20% का भी खयाल रखेगा, उन्हें किसी चीज़ की तकलीफ़ नहीं होने देगा।  लेकिन आप 20% को ही सब कुछ मानकर राजनीति करेंगे तो ये 80% आपको तकलीफ़ देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाएगा। कल के बंगाल चुनाव के नतीजे तो शायद इसी और इशारा करते हैं। "डेमोक्रेसी तो डेमोग्राफी से ही चलती है"! "बंगाल में केवल सत्ता परिवर्तन, भाजपा की प्रचंड जीत या TMC की हार की दृष्टि से न देखकर यह समझना होगा कि ...

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर गुलाटी ने केन्द्र की मोदी सरकार को असंवेदनशील करार दिया।

नई दिल्ली:  पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के प्रमुख, अभिमन्यु गुलाटी ने आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि की तीखी और कटु आलोचना की है। आज प्रेस सहित अपने ब्लाग पर जारी बयान में गुलाटी ने कहा कि फरवरी 2026 में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹ 1,740.50 हुआ करती थी। जो आज बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद 1 मई 2026 को बढ़कर ₹ 3,071.50 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गैस के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि जोकि 76% है। इस बात का संकेत है कि उसकी इन कंपनियों के साथ सांठ-गांठ है और उसने तेल और गैस कंपनियों को आम आदमी को लूटने, उनकी जेब पर डाका डालने की की खुली छूट दे दी है।  गुलाटी ने कहा कि पहले से ही ज़बरदस्त महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की सरकार के इस कदम से कमर टूटना निश्चित है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने निश्चित रूप से वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है, लेकिन घरेलू स्तर पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यापारि...

"We are the party with a difference" की बात करने वालों का "चाल-चरित्र और चेहरा" 2014 के बाद सबके सामने उजागर हो गया: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों, एक ज़माना ऐसा भी था जब भाजपा वाले यह कहते नहीं थकते थे कि "We are the party with a difference"! जब वर्ष 2014 के मई माह में, पूर्ण बहुमत की सरकार इनके हाथ लगी, उसके बाद से इनका भी "चाल-चरित्र और चेहरा" सबके सामने उजागर हो गया।  इनके चेहरे से नकाब उतर गया। अब सवाल उठता है कि हम करें भी तो क्या करें ? शायद सत्ता का चरित्र ही कुछ ऐसा है! "Party with a difference" का नारा वाकई भाजपा की पहचान रहा है, लेकिन 2014 के बाद के सफर ने कई सवाल खड़े किए हैं। 1- आदर्श बनाम यथार्थ:  विपक्ष में रहते हुए सिद्धांत और नैतिकता की बातें करना आसान होता है, लेकिन जब पूर्ण बहुमत की सत्ता हाथ में आती है, तो 'रियल पॉलिटिक्स' (Real Politics) यानी व्यावहारिक राजनीति हावी हो जाती है। 2- सत्ता का चरित्र:  शायद सत्ता का स्वभाव ही ऐसा है कि वह अंततः चेहरों पर से नकाब हटा देती है।  जब संसाधनों और नियंत्रण की ताकत मिलती है, तो पुरानी पार्टियों और नई पार्टियों के बीच का अंतर धुंधला होने लगता है। 3- जनता की दुविधा:  "अब करें भी तो क्या करें?" —यह आज के ...