सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद हरियाणा में हुई हिंसक घटनाओं के लिए हाई कोर्ट ने पॉलिटिकल सरेंडर माना।

कितनी हैरानी की बात है. राजनीतिक दलों के किसी भी नेता ने राम रहीम केस में कोर्ट के फैसले का स्वागत नहीं किया. निजता के अधिकार और तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो ट्वीट पर ट्वीट पोस्ट हो रहे थे, लेकिन राम रहीम को दोषी करार दिये जाने पर लगा जैसे सबको सांप सूंघ गया हो. वैसे तीन तलाक के मामले में अरविंद केजरीवाल ने भी अलग से ट्वीट नहीं किया था जिस पर लोगों ने कड़ा ऐतराज जताया था.


बाकियों की बदकिस्मती और नेताओं की खुशकिस्मती कहें कि राम रहीम के समर्थक हिंसक हो गये और नेताओं ने शांति की अपील के साथ रस्मअदायगी निभा डाली. स्वागत और मौन तो अलग, एक साक्षी महराज सामने आये जिन्होंने कोर्ट को ही सियासी कठघरे में घसीट लिया - और दूसरे ने तो हिंदू अस्मित पर ही खतरे की आशंका जता डाली. हद है!


एक बलात्कारी 'बाबा' के बचाव में...


फर्ज कीजिये, पंजाब और हरियाणा हाई कोर्ट इस केस की निगरानी नहीं करता तो क्या होता? मेनस्ट्रीम पॉलिटिक्स और छद्म धर्म के कॉकटेल से बने इस आपराधिक गिरोह के गुर्गे सरेआम छुट्टा घूम रहे होते.


हिम्मत तो देखिये इनकी. राम रहीम के छह सुरक्षा गार्ड और दो डेरा समर्थकों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया गया है. मालूम है क्यों? क्योंकि इन्होंने कोर्ट में सुनवाई के दौरान IG को चांटा मारा था. आखिर ऐसी हिमाकत की आजादी इन्हें किसने दी? हाई कोर्ट को मजबूरन पूछना पड़ता है कि पंचकूला भारत में है या नहीं तो क्या कहेंगे?


सोशल मीडिया पर राम रहीम के साथ झाड़ू लगाते और खास मौकों पर उसके साथ नेताओं की जो तस्वीरें शेयर हो रही हैं वो फोटोशॉप नहीं हैं. बिलकुल ओरिजिनल हैं, जिन्हें बड़े गर्व से अब तक वेरिफाईड अकाउंट से शेयर किया जाता रहा.


राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद हरियाणा में हुई हिंसक घटनाओं के लिए हाई कोर्ट ने पॉलिटिकल सरेंडर माना है. कानून-व्यवस्था को लेकर खट्टर सरकार को फटकार लगाते हुए कोर्ट ने कहा कि सरकार ने राजनीतिक फायदे के लिए शहर को जलने दिया. सच में टीवी पर खट्टर का इंटरव्यू देख कर तो ऐसे ही लग रहा था जैसे हकीकत में हो क्या रहा है उन्हें ठीक ठीक नहीं मालूम. या फिर वो वस्तुस्थिति जानना ही नहीं चाहते. ये भी हो सकता है कि वो जानबूझकर जानना नहीं चाहते हों.


राम रहीम को दोषी करार दिये जाने पर जितनी तकलीफ पंचकूला में डेरा डाले उपद्रवियों को थी, उससे जरा भी कम बीजेपी सांसद साक्षी महाराज को नहीं हुई लगती. साक्षी महाराज की पीड़ा को उनके गुस्से, उनके शब्दों और राम रहीम के पक्ष में दलील से समझा जा सकता है. ऐसा लगता है जैसे राम रहीम के वकील होते तो कोर्ट से भी भगा ले गये होते.


राम रहीम के पक्ष में साक्षी महाराज की दलील भी जरा गौर कीजिए. फरमाते हैं, 'करोड़ों लोग डेरा सच्चा सौदा के बाबा को सच, भगवान मान रहे हैं. एक की बात सुनी जा रही है, करोड़ों लोगों की बात क्यों नहीं सुनी जा रही.'


किसी बलात्कारी का ऐसा बचाव...


अब आगे भी सुन ही लीजिये, 'एक आदमी यौन शोषण का आरोप लगा रहा है. पूर्वाग्रह भी हो सकता है. लोभ लालच भी हो सकता है. कर्नल पुरोहित और प्रज्ञा ठाकुर के साथ क्या हुआ. ये योजनाबद्ध तरीके से भारतीय संस्कृति को बदनाम करने का षडयंत्र है.'


गजब! मानना पड़ेगा. बेहयाई की भी कोई हद होती होगी, लेकिन इन्हें तो ये भी नहीं मालूम. कितने मासूम लग रहे हो तुम लोग?


अब इस भगवा चोले पर शक हो तो क्यों न हो? एक वे थे जिन्होंने सुनवाई के दौरान ड्यूटी कर रहे आईजी को चांटा मारे - और एक ये भी हैं.


साक्षी आगाह भी करते हैं, "अगर ज्यादा बड़ी घटनाएं होती हैं, तो सिर्फ डेरा के लोग जिम्मेदार नहीं होंगे, न्यायालय भी इसका जिम्मेदार होगा."


दरअसल, दूध के धुले तो ये भी नहीं हैं. मर्डर केस चल रहा है और इन पर भी बलात्कार के आरोप लग चुके हैं, जिन्हें थोड़ा गूगल करके पढ़ा जा सकता है.


मालूम नहीं बीजेपी इन पर कोई कार्रवाई करने की सोच भी रही है या नहीं? अगर इनकी बातों को निजी विचार भी बताया जाता है तो भी बहुत गंभीर बात है. सरकार तो इनकी अपनी ही है, कोर्ट की दखल बर्दाश्त नहीं हो रहा, इसलिए खुलेआम धमका रहा है. क्या इनकी बातों से ऐसा नहीं लगता जैसे ये डेरा समर्थकों को भड़का रहे हों? वैसे यूपी चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो मीटिंग बुलाई थी उसमें 'मुहं के लाल' नेताओं के प्रति आभार जताया था - और आगे भी कायम रहने की उम्मीद जाहिर की थी.


बहरहाल, अब ये हाई कोर्ट पर निर्भर करता है कि साक्षी महाराज के बयान को न्यायालय की अवमानना मानते हुए तलब करता है और सजा देता है कि नहीं.


साक्षी महाराज जहां राम रहीम को दोषी करार दिये जाने को भारतीय संस्कृति पर हमला बता रहे हैं, वहीं एक गोल मोल ट्वीट में हिंदू अस्मिता पर खतरे की आशंका जतायी गयी है. बीजेपी के ही नेता सुब्रह्मण्यन स्वामी ने एक ट्वीट किया जिसके गुमनाम मैसेज की आप स्वयं व्याख्या कर सकते हैं और अपने हिसाब से समझ सकते हैं. अंग्रेजी के इस ट्वीट का हिंदी वर्जन ये है - "साधुओं के लिए नया खतरा: राजनेता और आश्रमों में रहने वाले स्वामीजी को जेल भेजकर आश्रम की संपत्ति पर कब्जा करना चाहते हैं. साधुओं को अपने उत्तराधिकारियों को आगे बढ़ाना चाहिए."


इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे, TMC नेता ममता बनर्जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों , पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी और ममता बनर्जी की पार्टी TMC का सत्ता से बेदखल होना,  देश की बाकी अन्य सभी पार्टियों के लिए सबक है कि देश का बहुसंख्यक हिन्दू समाज अंधा नहीं है, यदि आप तुष्टीकरण की राजनीति करोगे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका फ़ायदा उठायेगी ही उठायेगी। और उठाए भी क्यूं न ? कल बंगाल के मतदाताओं ने देश की तमाम बाकी राजनीतिक पार्टियों को स्पष्ट संदेश दे दिया कि यदि जीतना है तो निष्पक्षता का ड्रामा करके एक पक्ष के प्रति ज़्यादा वफ़ादार होने से काम नहीं चलेगा, आपको बाकायदा पक्षपाती होकर देश के 80% बहुसंख्यक हिन्दू समाज के साथ खड़े होना ही पड़ेगा।  फिर यही 80% हिन्दू समाज, 20% का भी खयाल रखेगा, उन्हें किसी चीज़ की तकलीफ़ नहीं होने देगा।  लेकिन आप 20% को ही सब कुछ मानकर राजनीति करेंगे तो ये 80% आपको तकलीफ़ देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाएगा। कल के बंगाल चुनाव के नतीजे तो शायद इसी और इशारा करते हैं। "डेमोक्रेसी तो डेमोग्राफी से ही चलती है"! "बंगाल में केवल सत्ता परिवर्तन, भाजपा की प्रचंड जीत या TMC की हार की दृष्टि से न देखकर यह समझना होगा कि ...

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर गुलाटी ने केन्द्र की मोदी सरकार को असंवेदनशील करार दिया।

नई दिल्ली:  पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के प्रमुख, अभिमन्यु गुलाटी ने आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि की तीखी और कटु आलोचना की है। आज प्रेस सहित अपने ब्लाग पर जारी बयान में गुलाटी ने कहा कि फरवरी 2026 में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹ 1,740.50 हुआ करती थी। जो आज बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद 1 मई 2026 को बढ़कर ₹ 3,071.50 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गैस के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि जोकि 76% है। इस बात का संकेत है कि उसकी इन कंपनियों के साथ सांठ-गांठ है और उसने तेल और गैस कंपनियों को आम आदमी को लूटने, उनकी जेब पर डाका डालने की की खुली छूट दे दी है।  गुलाटी ने कहा कि पहले से ही ज़बरदस्त महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की सरकार के इस कदम से कमर टूटना निश्चित है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने निश्चित रूप से वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है, लेकिन घरेलू स्तर पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यापारि...

भारत के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं इस्लामिक कट्टरपंथी...!

भारत में न तो इस्लाम और न ही उसको मानने वालों पर कोई खतरा है, लेकिन इस्लामिक कट्टरपंथी मुसलमान जरूर भीतर ही भीतर भारत के लिए एक बड़ा खतरा बनते जा रहे हैं। मैंने महसूस किया है कि भारत में कुछ  मुसलमान जो कि मज़हबी कट्टरता का लबादा ओढ़े हैं सुधरने का नाम ही नहीं ले रहे, उनकी सहानुभुति भारत के साथ कम इस्लामिक राष्ट्रों के साथ कुछ ज़्यादा है। कहते हैं कि फिलिस्तीन ज़िन्दाबाद... ठीक है भाई, फिलिस्तिन जिन्दाबाद कोई बात नहीं.... खूब बोलो खूब हमदर्दी जताओ। लेकिन उन्हें भारत माता की जय बोलने और वन्दे मातरम् बोलने से चिड़ मचती है... छाती ठोक कर कहते हैं कि नहीं बोलेंगे.... और यदि आप उन्हें कहें कि भारत माता की जय नहीं बोलोगे तो किसी इस्लामिक देश की नागरिकता ले लो और वहां चले जाओ...; सीना ठोककर कहते हैं कि वहां भी नहीं जाएंगे। मतलब साफ है कि वो भीतर ही भीतर भारत के बहुसंख्यक हिन्दू समाज  के लिए चुनौती पेश कर रहे हैं। उनके मंसूबे कुछ और ही बयान कर रहे हैं।  इस तरह के लोग अपने मादर-ए-वतन से प्रेम करने वाले अमनपसंद मुसलमानों के भी कट्टर दुश्मन हैं। जो मुसलमान अपने मादर-ए-वतन के प्रति प...