नई दिल्ली: पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के प्रमुख, अभिमन्यु गुलाटी ने आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि की तीखी और कटु आलोचना की है। आज प्रेस सहित अपने ब्लाग पर जारी बयान में गुलाटी ने कहा कि फरवरी 2026 में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹ 1,740.50 हुआ करती थी। जो आज बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद 1 मई 2026 को बढ़कर ₹ 3,071.50 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गैस के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि जोकि 76% है। इस बात का संकेत है कि उसकी इन कंपनियों के साथ सांठ-गांठ है और उसने तेल और गैस कंपनियों को आम आदमी को लूटने, उनकी जेब पर डाका डालने की की खुली छूट दे दी है। गुलाटी ने कहा कि पहले से ही ज़बरदस्त महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की सरकार के इस कदम से कमर टूटना निश्चित है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने निश्चित रूप से वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है, लेकिन घरेलू स्तर पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यापारि...
नई दिल्ली: पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के संस्थापक अध्यक्ष, अभिमन्यु गुलाटी ने आज प्रेस सहित सोशल मीडिया एवं अपने ब्लाग पर जारी एक बयान में अमरीका के सिरफिरे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लगता है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुंह और दिमाग में बवासीर का रोग हो गया है। गुलाटी ने कहा कि उन्हें ट्रम्प को अमरीका के किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी इस बीमारी का इलाज करवाना चाहिए। श्री गुलाटी का उपरोक्त तल्ख बयान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है जिसमें ट्रम्प ने 140 करोड़ भारतीयों का अपमान करते हुए भारत को नरक का गड्ढा कहा है। ट्रम्प यहां ही नहीं रुके, उन्होंने वर्षों से अमरीका में रह रहे भारतीयों जोकि वहां के IT क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं को "लेपटॉप वाले गुंडे" कहकर संबोधित किया। ट्रंप इतने पर ही नहीं रुका उसने कहा कि वहां रहने वाले भारतीय अमरीका में बच्चा पैदा कर उसके सहारे से अमरीकी नागरिकता प्राप्त कर लेते हैं और फिर अपने पूरे खानदान को भी अमरीका बुला लेते हैं...