सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे काँग्रेस के युवराज राहुल गांधी के गाल पर करारा तमाचा - अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली : पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F.) के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने उत्तर प्रदेश,पंजाब,गोवा और उत्तराखण्ड के विधानसभा चुनावों के बाद आये नतीजों जो कि कांग्रेस पार्टी को मिली करारी हार को दर्शाते हैं पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसे भ्रष्टाचार से त्रस्त आम जनता का कांग्रेस पार्टी के युवराज राहुल गाँधी के गाल पर करारा तमांचा करार दिया है !
आज एक बयान में गुलाटी ने कहा कि जिस तरह से उत्तर प्रदेश चुनावों के दौरान कांग्रेस पार्टी के युवराज अपनी आस्तीन चड़ाकर और चेहरे पर त्योरियां डाल उत्तर प्रदेश में शासन कर चुकी सरकारों एवं वहां की आम जनता को उनकी दुर्दशा के लिए पानी पी-पी कर कोस रहे थे,अगर यही काम उन्होंने अपनी माँ कांग्रेस पार्टी की अध्यक्षा श्रीमती सोनिया गाँधी के नेतृत्व में चलने वाली केंद्र की  UPA सरकार में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर किया होता और अपने कड़े तेवर दिल्ली में दिखाए होते तो शायद उनकी और उनकी पार्टी की जो दुर्दशा आज हुई है वो न होती और उन्हें अपनी हार के बाद यूँ मुंह न छुपाना पड़ता !

गुलाटी ने कहा कि भ्रष्टाचार एवं विदेशों में जमा भारत का काला धन देश में वापिस लाने की मांग को लेकर स्वामी रामदेव के नेतृत्व में दिल्ली के रामलीला मैदान में आन्दोलन कर रहे हजारों निहत्थे लोगों पर रात में सोते समय चोरों की तरह अपनी पुलिस से हमला करवाकर अमृतसर के जलियांवाला बाग़ कांड को दोहरा जनरल डायर की याद दिलाने वाली कांग्रेस को अब यह अची तरह से समझ लेना चाहिए कि यह देश किसी परिवार की जागीर नही हमारे देश के लोग आज भी लोकतंत्र का सम्मान करते हैं जिसका उदाहरण आज के चुनावी नतीजों से हम सबके सामने है !

गुलाटी ने कहा कि अफज़ल गुरु जो कि हमारे लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर संसद पर हमले का दोषी है और जिसे कांग्रेस पार्टी उत्तर प्रदेश चुनावों में मुस्लिम मतदाताओं को रिझाने के लिए अपना दामाद बनाकर तिहाड़ जेल में अभी तक बिरयानी भिजवाती थी को चाहिए की अब उसे अविलम्ब फांसी पर लटकाए और अपनी गलतियों के लिए पूर देश से माफ़ी मांगे !

गुलाटी ने उत्तर प्रदेश में अपने दम पर सरकार बनाने जा रही समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव सहित उनके प्रतिभाशाली पुत्र अखिलेश यादव को उन्हें मिली सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी के नेताओं को यह नही भूलना चाहिए कि किस तरह से जनता ने हाथी कि सवारी कर सत्ता के नशे में मदहोश माया मेम साहब को नीचे उतार फैंका, अगर मुलायम सिंह यादव एंड कंपनी की सरकार ने अपने कार्यकर्ताओं द्वारा की जाने वाली गुंडागर्दी पर रोक नही लगाई जैसा कि हम सब ने कल देखा तो यह अब उसके लिए घातक सिद्ध होगा !

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे, TMC नेता ममता बनर्जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों , पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी और ममता बनर्जी की पार्टी TMC का सत्ता से बेदखल होना,  देश की बाकी अन्य सभी पार्टियों के लिए सबक है कि देश का बहुसंख्यक हिन्दू समाज अंधा नहीं है, यदि आप तुष्टीकरण की राजनीति करोगे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका फ़ायदा उठायेगी ही उठायेगी। और उठाए भी क्यूं न ? कल बंगाल के मतदाताओं ने देश की तमाम बाकी राजनीतिक पार्टियों को स्पष्ट संदेश दे दिया कि यदि जीतना है तो निष्पक्षता का ड्रामा करके एक पक्ष के प्रति ज़्यादा वफ़ादार होने से काम नहीं चलेगा, आपको बाकायदा पक्षपाती होकर देश के 80% बहुसंख्यक हिन्दू समाज के साथ खड़े होना ही पड़ेगा।  फिर यही 80% हिन्दू समाज, 20% का भी खयाल रखेगा, उन्हें किसी चीज़ की तकलीफ़ नहीं होने देगा।  लेकिन आप 20% को ही सब कुछ मानकर राजनीति करेंगे तो ये 80% आपको तकलीफ़ देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाएगा। कल के बंगाल चुनाव के नतीजे तो शायद इसी और इशारा करते हैं। "डेमोक्रेसी तो डेमोग्राफी से ही चलती है"! "बंगाल में केवल सत्ता परिवर्तन, भाजपा की प्रचंड जीत या TMC की हार की दृष्टि से न देखकर यह समझना होगा कि ...

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर गुलाटी ने केन्द्र की मोदी सरकार को असंवेदनशील करार दिया।

नई दिल्ली:  पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के प्रमुख, अभिमन्यु गुलाटी ने आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि की तीखी और कटु आलोचना की है। आज प्रेस सहित अपने ब्लाग पर जारी बयान में गुलाटी ने कहा कि फरवरी 2026 में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹ 1,740.50 हुआ करती थी। जो आज बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद 1 मई 2026 को बढ़कर ₹ 3,071.50 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गैस के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि जोकि 76% है। इस बात का संकेत है कि उसकी इन कंपनियों के साथ सांठ-गांठ है और उसने तेल और गैस कंपनियों को आम आदमी को लूटने, उनकी जेब पर डाका डालने की की खुली छूट दे दी है।  गुलाटी ने कहा कि पहले से ही ज़बरदस्त महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की सरकार के इस कदम से कमर टूटना निश्चित है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने निश्चित रूप से वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है, लेकिन घरेलू स्तर पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यापारि...

"We are the party with a difference" की बात करने वालों का "चाल-चरित्र और चेहरा" 2014 के बाद सबके सामने उजागर हो गया: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों, एक ज़माना ऐसा भी था जब भाजपा वाले यह कहते नहीं थकते थे कि "We are the party with a difference"! जब वर्ष 2014 के मई माह में, पूर्ण बहुमत की सरकार इनके हाथ लगी, उसके बाद से इनका भी "चाल-चरित्र और चेहरा" सबके सामने उजागर हो गया।  इनके चेहरे से नकाब उतर गया। अब सवाल उठता है कि हम करें भी तो क्या करें ? शायद सत्ता का चरित्र ही कुछ ऐसा है! "Party with a difference" का नारा वाकई भाजपा की पहचान रहा है, लेकिन 2014 के बाद के सफर ने कई सवाल खड़े किए हैं। 1- आदर्श बनाम यथार्थ:  विपक्ष में रहते हुए सिद्धांत और नैतिकता की बातें करना आसान होता है, लेकिन जब पूर्ण बहुमत की सत्ता हाथ में आती है, तो 'रियल पॉलिटिक्स' (Real Politics) यानी व्यावहारिक राजनीति हावी हो जाती है। 2- सत्ता का चरित्र:  शायद सत्ता का स्वभाव ही ऐसा है कि वह अंततः चेहरों पर से नकाब हटा देती है।  जब संसाधनों और नियंत्रण की ताकत मिलती है, तो पुरानी पार्टियों और नई पार्टियों के बीच का अंतर धुंधला होने लगता है। 3- जनता की दुविधा:  "अब करें भी तो क्या करें?" —यह आज के ...