सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

अपनों से बड़ों का सम्मान करने को उनके आगे शीश झुकाने को यदि शिवसेना ढोंग कहती है तो लानत है ऐसी सोच रखने वालों पर।

अपनों से बड़ों का सम्मान करने को उनके आगे शीश झुकाने को यदि शिवसेना ढोंग कहती है तो लानत है ऐसी सोच रखने वालों पर। उद्धव जी झुकता वही है जिसमें जान होती है अकड़े रहना मुर्दों की शान होती है। इन्ही सब कारणो और उत्तर भारतीय के अपमान के चलते सन्‌ 2005 मैंने खुद को शिवसेना संगठन से अलग कर लिया था। बात करते हैं कि हम आडवानी जी के पैर छूते हैं तो उद्धव जी नरेंद्र मोदी भी आपके पिता का सम्मान कर रहे !    

पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित किया जाए : अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली : पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F.) के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने कल उधमपुर में सैन्य बलों पर हमले के बाद जिंदा पकड़े गए पाकिस्तानी आतंकवादी मोहम्मद नावेद के बयान कि उसे हिन्दुस्तानियों को मारने में मजा आता है और उसे इस सबसे कोई फर्क नहीं पड़ता के साथ-साथ कल इसी मामले को लेकर किसी एक टेलीविज़न चैनल पर बहस के दौरान शामिल हुए पाकिस्तानी फोज़ से संबंधित एक पूर्व अधिकारी द्वारा यह बयान देने कि यह तो बस एक  नावेद है हिन्दुस्तान में तो इस समय २५ करोड़ नावेद हैँ के उक्त बयानों की और आतंकवादी हमले जिसमें  कि सुरक्षा-बल के दो जवान भी शहीद हो गए की कटु आलोचना करते हुए पाकिस्तान को आतंकवादी राष्ट्र घोषित करने की मांग अमरीका सहित अंतराष्ट्रीय बिरादरी के शान्ति पसंद तमाम देशों से की है।   गुलाटी ने भारत सरकार से भी मांग करते हुए कहा कि पाकिस्तान की तरफ जब-जब हमने बड़े भाई होने के नाते दोस्ती का हाथ बढ़ाया है पाकिस्तान ने तब-तब हमारी पीठ में छुरा घोंपा है।  उन्होंने कहा कि अपने प्रधानमंत्रित्व काल में वाजपेयी जी पाकिस्तान ...

आदमी पार्टी 'आप' की "लाइट कैमरा एक्शन" की गंदी राजनीति की भेंट चढ़ गया राजस्थान के दौसा जिले का किसान गजेंद्र : अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली : पीपुल्स राइट्स फ्रंट  (P.R.F.)  के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने कल नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर भूमि अधिग्रहण के मुद्दे पर आयोजित आम आदमी पार्टी की  रैली में राजस्थान के दौसा जिले के एक चिर-परिचित किसान गजेंद्र द्वारा फाँसी लगाकर आत्म ह्त्या कर लेनी की घटना पर गजेंद्र के परिवारवालों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए दिल्ली की केजरीवाल सरकार की कटु आलोचना करते हुए इस घटना को अपनी आँखों के सामने होते हुए देखने के बावजूद किसानो के पक्ष में घड़ियाली आँसू बहाने वाले दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल के अविलंब इस्तीफे की मांग की है।  आज अपने कार्यालय से प्रेस सहित सोशल मीडिया पर जारी अपने एक बयान में अभिमन्यु गुलाटी ने कहा कि दौसा के किसान गजेंद्र ने आत्महत्या नहीं की … उसे इस काम के लिए उकसाया गया।  गुलाटी ने आरोप लगाते हुए कहा कि अपनी " लाइट कैमरा एक्शन " की राजनीति के माहिर खिलाड़ी अरविंद केजरीवाल और उनकी पूरी टीम इस दुःखद घटना के लिए जिम्मेदार है। उन्होंने कहा कि कल की घटना ने केजरीवाल के चहरे से एकबार फिर नकाब हटा दिया है य...

Abhimanyu Gulati Slammed BJP Over the issue of giving Padma Vibhushan Award to Punjab's Chief Minister Prakash Singh Badal

On Padma Vibhushan Award P.R.F. President Abhimanyu Gulati asks few questions to Mr Prakash Singh Badal New Delhi January 26: People's Rights Front (P.R.F.) President Mr. Abhimanyu Gulati on the occasion of 66th Republic Day Celebration  today asked few questions to the Chief Minister of Punjab Mr Parkash Singh Badal saying people of India wanted to know The questions related to his burning of National Flag & the copies of the Constitution of India in 1984 and promoting extremism and provoking youth. Abhimanyu Gulati asked Mr Badal as why his party SAD had two constitutions one for the SGPC elections, where it claims itself to be a panthic party, and another for the parliamentary and assembly elections in which it claims itself to be secular party. He asked, does it not amount to political deceit saying something at one place and a different thing at a different place according to their convenience.He asked Mr Badal as why did he burn the copies of the Constit...

हिंदुत्व कोई प्रोडक्ट नहीं कि जब दिल में आया अपनी सुविधानुसार उसकी मार्किटिंग चालू कर दी : अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली :  पीपुल्स राइट्‌स फ्रंट (P.R.F.)  के प्रुमुख  अभिमन्यु गुलाटी  ने आज अपने कार्यालय से प्रेस को जारी एक बयान में हिंदुवादी नेताओं से कहा कि हिंदुत्व कोई प्रोडक्ट नहीं कि जब दिल में आया अपनी सुविधानुसार उसकी मार्किटिंग चालू कर दी। उन्होंने कहा कि कहावत है कि काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। गुलाटी  ने तमाम हिंदुवादी नेताओं से कहा कि लोग आपको हिंदुवादी नेता के तौर पर जानते और मानते हैं तो आपको भी उनकी आकांक्षाओं पर खरा उतरना होगा।

भ्रष्टाचार देश को घुन की तरह चाट रहा है: अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली : १६ अगस्त , पीपुल्स राइट्स फ्रंट के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने आज अपने ब्लॉग सहित प्रेस पर जारी किये गए अपने एक बयान में कहा कि अब समय आ गया है कि देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त करवाने के बाद सभी देशवासी खासतौर पर देश की युवा शक्ति  अपने ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार मुक्त करवाने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करें। उन्होंने कहा कि  कल देश के ६८ वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन उत्कर्ष था  देश को सम्बोधित करते हुए कल लाल किले की प्राचीर से दिए गए उनके ओजस्वी भाषण ने देश के लोगों को  मन्त्र-मुग्ध कर दिया। गुलाटी ने कहा कि उन्होंने अपने आज तक के जीवन में लाल किले से भाषण देते हुए जवाहर लाल नेहरू , लाल बहादुर शास्त्री को छोड़ लगभग सभी प्रधानमंत्रियों को भाषण देते हुए सुना है परन्तु जैसा भाषण कल हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिया ऐसा भाषण / राष्ट्र के नाम सन्देश किसी और नेता ने नहीं दिया। ...

सुविधाएं मिलें तो बढ़ा हुआ किराया कुछ भी नहीं है : अभिमन्यु गुलाटी

                                                                                          मित्रों, जैसाकि आप सभी जानते हैं कि अब की बीजेपी शासित एनडीए सरकार से पूर्व केंद्र की सत्ता में काबिज कांग्रेस शासित यूपीए सरकार ने देश को इतना लूटा है जिसकी कल्पना भी कर पाना बहुत मुश्किल है ।  आज देश का खजाना पूरी तरह से खाली है और कांग्रेस और उसके यूपीए के साथियों की लूट ने तो मुग़लकाल के आक्रान्ताओं सहित गोरों की याद ताजा करदी है जिन्होंने सोने की चिड़िया कहा जानने वाले हमारे देश को जमकर लूटा ।   मित्रों अभी हाल ही में नई सरकार के केंद्रीय रेलमंत्री ने रेलवे की जबरदस्त खस्ता हालत को देखते हुए रेलवे का आमूल-चूल परिवर्तन करने के लिए कुछ ठोस और सख्त कदम उठाएं हैं जिसके चलते न चाहते हुए भी रेलवे के विकास और हमारी-आपकी बेहतर सुविधा के लिए रेल किराया बढ़ाना पड़ा...