सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

भ्रष्टाचार देश को घुन की तरह चाट रहा है: अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली : १६ अगस्त , पीपुल्स राइट्स फ्रंट के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने आज अपने ब्लॉग सहित प्रेस पर जारी किये गए अपने एक बयान में कहा कि अब समय आ गया है कि देश को कांग्रेस के कुशासन से मुक्त करवाने के बाद सभी देशवासी खासतौर पर देश की युवा शक्ति  अपने ऊर्जावान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश को भ्रष्टाचार मुक्त करवाने में अपना बहुमूल्य योगदान प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि  कल देश के ६८ वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर लाल किले की प्राचीर से प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का देश के नाम संबोधन उत्कर्ष था  देश को सम्बोधित करते हुए कल लाल किले की प्राचीर से दिए गए उनके ओजस्वी भाषण ने देश के लोगों को  मन्त्र-मुग्ध कर दिया।

गुलाटी ने कहा कि उन्होंने अपने आज तक के जीवन में लाल किले से भाषण देते हुए जवाहर लाल नेहरू , लाल बहादुर शास्त्री को छोड़ लगभग सभी प्रधानमंत्रियों को भाषण देते हुए सुना है परन्तु जैसा भाषण कल हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने दिया ऐसा भाषण / राष्ट्र के नाम सन्देश किसी और नेता ने नहीं दिया।

उन्होंने ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पहले की सरकारों की तरह देश की आम जनता को कोई सब्ज-बाग़ नहीं दिखाए उन्होंने देश के लोगों से स्वावलंबी बनने की अपील करते हुए सरकार के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने को कहा।

गुलाटी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की जनता से सीधा संवाद कायम करते हुए युवाओं से आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने पड़ोसी देश चीन को टक्कर देने के लिए अपने लघु -उद्योगों छोटे कारखानो को बढ़ावा देने की बात की।

गुलाटी ने कहा कि अब समय आ गया है कि युवा अपने हितों की रक्षा के लिए आगे आए और सरकार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चले। उन्होंने कहा कि आज भ्रष्टाचार देश को घुन की तरह चाट रहा है जिसका इलाज सभी को मिलजुलकर करना होगा।

  

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे, TMC नेता ममता बनर्जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों , पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी और ममता बनर्जी की पार्टी TMC का सत्ता से बेदखल होना,  देश की बाकी अन्य सभी पार्टियों के लिए सबक है कि देश का बहुसंख्यक हिन्दू समाज अंधा नहीं है, यदि आप तुष्टीकरण की राजनीति करोगे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका फ़ायदा उठायेगी ही उठायेगी। और उठाए भी क्यूं न ? कल बंगाल के मतदाताओं ने देश की तमाम बाकी राजनीतिक पार्टियों को स्पष्ट संदेश दे दिया कि यदि जीतना है तो निष्पक्षता का ड्रामा करके एक पक्ष के प्रति ज़्यादा वफ़ादार होने से काम नहीं चलेगा, आपको बाकायदा पक्षपाती होकर देश के 80% बहुसंख्यक हिन्दू समाज के साथ खड़े होना ही पड़ेगा।  फिर यही 80% हिन्दू समाज, 20% का भी खयाल रखेगा, उन्हें किसी चीज़ की तकलीफ़ नहीं होने देगा।  लेकिन आप 20% को ही सब कुछ मानकर राजनीति करेंगे तो ये 80% आपको तकलीफ़ देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाएगा। कल के बंगाल चुनाव के नतीजे तो शायद इसी और इशारा करते हैं। "डेमोक्रेसी तो डेमोग्राफी से ही चलती है"! "बंगाल में केवल सत्ता परिवर्तन, भाजपा की प्रचंड जीत या TMC की हार की दृष्टि से न देखकर यह समझना होगा कि ...

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर गुलाटी ने केन्द्र की मोदी सरकार को असंवेदनशील करार दिया।

नई दिल्ली:  पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के प्रमुख, अभिमन्यु गुलाटी ने आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि की तीखी और कटु आलोचना की है। आज प्रेस सहित अपने ब्लाग पर जारी बयान में गुलाटी ने कहा कि फरवरी 2026 में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹ 1,740.50 हुआ करती थी। जो आज बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद 1 मई 2026 को बढ़कर ₹ 3,071.50 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गैस के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि जोकि 76% है। इस बात का संकेत है कि उसकी इन कंपनियों के साथ सांठ-गांठ है और उसने तेल और गैस कंपनियों को आम आदमी को लूटने, उनकी जेब पर डाका डालने की की खुली छूट दे दी है।  गुलाटी ने कहा कि पहले से ही ज़बरदस्त महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की सरकार के इस कदम से कमर टूटना निश्चित है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने निश्चित रूप से वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है, लेकिन घरेलू स्तर पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यापारि...

"We are the party with a difference" की बात करने वालों का "चाल-चरित्र और चेहरा" 2014 के बाद सबके सामने उजागर हो गया: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों, एक ज़माना ऐसा भी था जब भाजपा वाले यह कहते नहीं थकते थे कि "We are the party with a difference"! जब वर्ष 2014 के मई माह में, पूर्ण बहुमत की सरकार इनके हाथ लगी, उसके बाद से इनका भी "चाल-चरित्र और चेहरा" सबके सामने उजागर हो गया।  इनके चेहरे से नकाब उतर गया। अब सवाल उठता है कि हम करें भी तो क्या करें ? शायद सत्ता का चरित्र ही कुछ ऐसा है! "Party with a difference" का नारा वाकई भाजपा की पहचान रहा है, लेकिन 2014 के बाद के सफर ने कई सवाल खड़े किए हैं। 1- आदर्श बनाम यथार्थ:  विपक्ष में रहते हुए सिद्धांत और नैतिकता की बातें करना आसान होता है, लेकिन जब पूर्ण बहुमत की सत्ता हाथ में आती है, तो 'रियल पॉलिटिक्स' (Real Politics) यानी व्यावहारिक राजनीति हावी हो जाती है। 2- सत्ता का चरित्र:  शायद सत्ता का स्वभाव ही ऐसा है कि वह अंततः चेहरों पर से नकाब हटा देती है।  जब संसाधनों और नियंत्रण की ताकत मिलती है, तो पुरानी पार्टियों और नई पार्टियों के बीच का अंतर धुंधला होने लगता है। 3- जनता की दुविधा:  "अब करें भी तो क्या करें?" —यह आज के ...