सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

संदेश

Blood Donation

25 साल बेमिसाल! Blood donation De. 25th 2019

बाजारू संस्कृती को बढ़ावा देने वाले पाश्चात्य सभ्यता पर आधारित वेलेंटाइन्स-डे का विरोध किया जाना चाहिए। - अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली: पीपुल्स राइट्स फ्रन्ट (P.R.F) के संस्थापक प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने आज वसंतोत्सव (वसंत पंचमी) की पूर्व संध्या पर अपने कार्यालय पर आयोजित एक बैठक के बाद सोशल मीडिया सहित प्रेस को जारी किए गए अपने बयान में कहा कि हमें पाश्चात्य/पश्विमी सभ्यता पर आधारित और बाज़ारू संस्कृति को बढ़ावा देने वाले त्योहार वेलेंटाइन्स-डे का विरोध करना चाहिए और फूलों के त्योहार वसंतोत्सव, वसंत पंचमी को पूरे धूम-धाम से मनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि वेलेंटाइन्स-डे जैसे पाश्चात्य/पश्चिमी सभ्यता पर आधारित त्योहार भारतीय मूल्यों और संस्कृति को छिन्न-भिन्न करने की विदेशी कंपनीयों की साजिश है।  गुलाटी ने कहा कि हीर-रांझा, सोहनी-महिवाल के देश में प्रेम के इज़हार के लिए हमें किसी विदेशी वेलेंटाइन की कोई जरुरत नहीं है।  गुलाटी ने युवाओं एवं इस पाश्चात्य सभ्यता पर आधारित त्योहार वेलेंटाइन-डे को बढ़ावा देने में लगे मीडिया से प्रश्न करते हुए कहा कि मैं पूछना चाहता हूँ कि Why Should We Celebrate Valentines Day, Why Not Vasant Utsav ?

क्या हम सच में आजाद हैं ?- अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों, हर साल की तरह इसबार भी 15 अगस्त यानी "स्वतंत्रता दिवस" आ रहा है। 15 अगस्त यानीकि हमारी आजादी का दिन। इस दिन हमने अंग्रेज हकूमत की गुलामी से मुक्ति पा ली थी। 15 अगस्त सन् 1947 को ...

किस राजनैतिक दल ने समझा है अम्बेडकर को: अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली: पीपुल्स राईट्स फ्रन्ट (P.R.F.) के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने आज अम्बेडकर जयंती 14, अप्रैल के अवसर पर सोशल मीडिया पर जारी अपने बयान में देश की सभी राजनैतिक पार्टियों पर अम्बेडकर के नाम पर दलितों के वोट बटोरने की घटिया राजनीति करने का आरोप लगाया। गुलाटी ने कहा कि आज बाबा साहेब अम्बेडकर की 127वीं जयन्ती को देशभर में धूम धाम से मनाया जा रहा है। शायद पहली बार है कि उनकी जयन्ती पर लगभग हर राष्ट्रीय स्तर की पार्टी उनको नमन कर रही है। केन्द्र की सत्ताधरी बीजेपी हो या विपक्ष में बैठी कांग्रेस या फिर दिल्ली की आम आदमी पार्टी, सब अपने स्तर पर भीमराव अम्बेडकर का गुणगान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कल देश की राजधानी दिल्ली में अम्बेडकर मेमोरियल का उद्धाटन किया। तो यूपीए की अध्यक्षा सोनिया गांधी और कांग्रेस पार्टी के नवनियुक्त अध्यक्ष राहुल गांधी भी बाबा साहेब अम्बेडकर का गुणगान करने में पीछे नही हैं। गुलाटी ने कहा कि दिल्ली में आज  आम आदमी पार्टी ने अखबारों में एक पूरे पन्ने के बड़े विज्ञापन जारी कर बाबासाहेब को याद किया है। उन्होंने कहा कि आज  हमा...

डॉ० श्यामा प्रसाद मुख़र्जी एक व्यक्तित्व

राजनैतिक जीवन डॉ मुख़र्जी के राजनैतिक जीवन की शुरुआत सन 1929 में हुई जब उन्होंने कांग्रेस पार्टी के टिकट पर बंगाल विधान परिषद् में प्रवेश किया परन्तु जब कांग्रेस ने विधान परिषद् के बहिष्कार का निर्णय लिया तब उन्होंने इस्तीफा दे दिया। इसके पश्चात उन्होंने स्वतंत्र उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ा और चुने गए। सन 1941-42 में वह बंगाल राज्य के वित्त मंत्री रहे। सन 1937 से 1941 के बीच जब कृषक प्रजा पार्टी और मुस्लिम लीग की साझा सरकार थी तब वो विपक्ष के नेता थे और जब फजलुल हक़ के नेतृत्व में एक प्रगतिशील सरकार बनी तब उन्होंने वित्त मंत्री के तौर पर कार्य किया पर 1 साल बाद ही इस्तीफ़ा दे दिया। इसके बाद धीरे-धीरे वो हिन्दुओं के हित की बात करने लगे और हिन्दू महासभा में शामिल हो गए। सन 1944 में वो हिन्दू महासभा के अध्यक्ष भी रहे। श्यामा प्रसाद मुख़र्जी ने मुहम्मद अली जिन्ना और मुस्लिम लीग की साम्प्रदायिकतावादी राजनीति का विरोध किया था। उस समय जिन्ना मुसलमानों के लिए बहुत ज्यादा रियायत की मांग कर रहे थे और पाकिस्तान आन्दोलन को भी हवा दे रहे थे। उन्होंने मुस्लिम लीग के साम्प्रदायिकतावादी दुष्प्रचार से ...

पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब दे सरकार: गुलाटी

नई दिल्ली : पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F.) के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने जम्मू के सुंजवान में आर्मी कैम्प पर पाक-परस्त आतंकवादियों द्वारा किए गए हमले जिसमें सेना के पाँच जवानों सह...

राम रहीम को दोषी करार दिये जाने के बाद हरियाणा में हुई हिंसक घटनाओं के लिए हाई कोर्ट ने पॉलिटिकल सरेंडर माना।

कितनी हैरानी की बात है. राजनीतिक दलों के किसी भी नेता ने राम रहीम केस में कोर्ट के फैसले का स्वागत नहीं किया. निजता के अधिकार और तीन तलाक पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया तो ट्वी...