सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

मुस्लिम वोट बैंक की चाह में, नरेंद्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री पद के योग्य उम्मीदवार को दरकिनार न करे भाजपा - गुलाटी

नई दिल्ली : पीपुल्स राइट्स फ्रंट P.R.F. के प्रमुख अभिमन्यु गुलाटी ने आज देश में पैदा हो रही अराजकता की स्तिथि पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके लिए भ्रष्टाचार के दल-दल में आकंठ डूबी UPA सरकार की मुखिया काँग्रेस पार्टी को जिम्मेदार ठहराया है !

आज अपने ब्लॉग सहित मीडिया को ज़ारी अपने बयान में गुलाटी ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश की आम जनता को अपने महंगाई रुपी रोड रोलर के नीचे कुचल कर अपने लिए रास्ता बनाने वाली भ्रष्ट कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चलने वाली इस UPA सरकार को उखाड़ फेंका जाए, और देश की आम जनता को कांग्रेस के चंगुल/कुशासन से मुक्त करवा कर एक अच्छी सरकार दी जाए !

गुलाटी ने कहा की आज के इस राजनैतिक माहोल में उन्हें एक ही सशक्त विकल्प दिखाई देता है और वो है प्रखर राष्ट्रवादी पार्टी भारतीय जनता पार्टी !

गुलाटी ने 2014 के लोकसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी की मज़बूत वापसी की बात करते हुए कहा कि देश के लोग अब भाजपा के लिए अपना मन बना चुके हैं,और यह बात तय है कि भाजपा की सत्ता में वापसी पर, देश के लोग गुजरात के सशक्त मुख्यमंत्री नरेंद्र भाई मोदी को ही देश के प्रधानमंत्री के पद पर देखना चाहते हैं!

उन्होनें कहा कि भारतीय जनता पार्टी भाजपा, के शीर्ष नेतृत्व को मुस्लिम वोट बैंक की चाह में नरेंद्र मोदी जैसे योग्य उम्मीदवार को दरकिनार नहीं करना चाहिए , गुलाटी ने कहा कि आज अगर केंद्र की राजनीति में भाजपा को वापसी करनी है तो उसे आम - जनमानस की आवाज़ को सुनना ही पड़ेगा !

गुलाटी ने भाजपा नेताओं को नसीहत देते हुए कहा कि भाजपा के बड़े नेता अपने आपसी मतभेदों को भुला देश की आम जनता जोकि आज काँग्रेस पार्टी के नेतृत्व में चलने वाली UPA सरकार के कुशासन से तंग आ चुकी है, उसे भारतीय जनता पार्टी के रूप में एक अच्छा विकल्प प्रस्तुत कर,काँग्रेस के कुशासन से जनता का पिंड छुड़वाए !

उन्होंने कहा कि भाजपा को विकास के साथ-साथ प्रखर हिन्दुत्व के मुद्दे को भी नहीं छोड़ना चाहिए गुलाटी ने कहा कि भाजपा प्रखर हिन्दुत्व के मुद्दे को जितना पीछे धकेलने का प्रयास करेगी और गठ-बंधन धरम निभाने का रोना रोएगी उसका उतना ही खामियाजा उसे भुगतना पड़ेगा!

गुलाटी ने कहा कि अब समय आ गया है कि भारतीय जनता पार्टी अपनी पूर्व की गलतियों से सबक लेते हुए वरिष्ठ नेता और संगठन की रीड लाल कृष्ण आडवानी का आशीर्वाद एवं कुशल मार्ग दर्शन प्राप्त कर, नरेंद्र भाई मोदी के कुशल नेतृत्व में ,

2014 के लोकसभा चुनावों में विजय हासिल करने के लिए उतरे यही देश के हित में भी होगा !

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे, TMC नेता ममता बनर्जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों , पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी और ममता बनर्जी की पार्टी TMC का सत्ता से बेदखल होना,  देश की बाकी अन्य सभी पार्टियों के लिए सबक है कि देश का बहुसंख्यक हिन्दू समाज अंधा नहीं है, यदि आप तुष्टीकरण की राजनीति करोगे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका फ़ायदा उठायेगी ही उठायेगी। और उठाए भी क्यूं न ? कल बंगाल के मतदाताओं ने देश की तमाम बाकी राजनीतिक पार्टियों को स्पष्ट संदेश दे दिया कि यदि जीतना है तो निष्पक्षता का ड्रामा करके एक पक्ष के प्रति ज़्यादा वफ़ादार होने से काम नहीं चलेगा, आपको बाकायदा पक्षपाती होकर देश के 80% बहुसंख्यक हिन्दू समाज के साथ खड़े होना ही पड़ेगा।  फिर यही 80% हिन्दू समाज, 20% का भी खयाल रखेगा, उन्हें किसी चीज़ की तकलीफ़ नहीं होने देगा।  लेकिन आप 20% को ही सब कुछ मानकर राजनीति करेंगे तो ये 80% आपको तकलीफ़ देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाएगा। कल के बंगाल चुनाव के नतीजे तो शायद इसी और इशारा करते हैं। "डेमोक्रेसी तो डेमोग्राफी से ही चलती है"! "बंगाल में केवल सत्ता परिवर्तन, भाजपा की प्रचंड जीत या TMC की हार की दृष्टि से न देखकर यह समझना होगा कि ...

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर गुलाटी ने केन्द्र की मोदी सरकार को असंवेदनशील करार दिया।

नई दिल्ली:  पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के प्रमुख, अभिमन्यु गुलाटी ने आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि की तीखी और कटु आलोचना की है। आज प्रेस सहित अपने ब्लाग पर जारी बयान में गुलाटी ने कहा कि फरवरी 2026 में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹ 1,740.50 हुआ करती थी। जो आज बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद 1 मई 2026 को बढ़कर ₹ 3,071.50 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गैस के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि जोकि 76% है। इस बात का संकेत है कि उसकी इन कंपनियों के साथ सांठ-गांठ है और उसने तेल और गैस कंपनियों को आम आदमी को लूटने, उनकी जेब पर डाका डालने की की खुली छूट दे दी है।  गुलाटी ने कहा कि पहले से ही ज़बरदस्त महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की सरकार के इस कदम से कमर टूटना निश्चित है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने निश्चित रूप से वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है, लेकिन घरेलू स्तर पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यापारि...

"We are the party with a difference" की बात करने वालों का "चाल-चरित्र और चेहरा" 2014 के बाद सबके सामने उजागर हो गया: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों, एक ज़माना ऐसा भी था जब भाजपा वाले यह कहते नहीं थकते थे कि "We are the party with a difference"! जब वर्ष 2014 के मई माह में, पूर्ण बहुमत की सरकार इनके हाथ लगी, उसके बाद से इनका भी "चाल-चरित्र और चेहरा" सबके सामने उजागर हो गया।  इनके चेहरे से नकाब उतर गया। अब सवाल उठता है कि हम करें भी तो क्या करें ? शायद सत्ता का चरित्र ही कुछ ऐसा है! "Party with a difference" का नारा वाकई भाजपा की पहचान रहा है, लेकिन 2014 के बाद के सफर ने कई सवाल खड़े किए हैं। 1- आदर्श बनाम यथार्थ:  विपक्ष में रहते हुए सिद्धांत और नैतिकता की बातें करना आसान होता है, लेकिन जब पूर्ण बहुमत की सत्ता हाथ में आती है, तो 'रियल पॉलिटिक्स' (Real Politics) यानी व्यावहारिक राजनीति हावी हो जाती है। 2- सत्ता का चरित्र:  शायद सत्ता का स्वभाव ही ऐसा है कि वह अंततः चेहरों पर से नकाब हटा देती है।  जब संसाधनों और नियंत्रण की ताकत मिलती है, तो पुरानी पार्टियों और नई पार्टियों के बीच का अंतर धुंधला होने लगता है। 3- जनता की दुविधा:  "अब करें भी तो क्या करें?" —यह आज के ...