सीधे मुख्य सामग्री पर जाएं

अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को मुंह और दिमाग में बवासीर का रोग हो गया है : अभिमन्यु गुलाटी

नई दिल्ली:

पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के संस्थापक अध्यक्ष, अभिमन्यु गुलाटी ने आज प्रेस सहित सोशल मीडिया एवं अपने ब्लाग पर जारी एक बयान में अमरीका के सिरफिरे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि लगता है कि अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के मुंह और दिमाग में बवासीर का रोग हो गया है।

गुलाटी ने कहा कि उन्हें ट्रम्प को अमरीका के किसी अच्छे डॉक्टर से अपनी इस बीमारी का इलाज करवाना चाहिए।

श्री गुलाटी का उपरोक्त तल्ख बयान अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के उस बयान के परिप्रेक्ष्य में देखा जा रहा है जिसमें ट्रम्प ने 140 करोड़ भारतीयों का अपमान करते हुए भारत को नरक का गड्ढा कहा है।

ट्रम्प यहां ही नहीं रुके, उन्होंने वर्षों से अमरीका में रह रहे भारतीयों जोकि वहां के IT क्षेत्र सहित अन्य महत्वपूर्ण संस्थाओं में अपनी सेवाएं प्रदान कर रहे हैं को "लेपटॉप वाले गुंडे" कहकर संबोधित किया।

ट्रंप इतने पर ही नहीं रुका उसने कहा कि वहां रहने वाले भारतीय अमरीका में बच्चा पैदा कर उसके सहारे से अमरीकी नागरिकता प्राप्त कर लेते हैं और फिर अपने पूरे खानदान को भी अमरीका बुला लेते हैं। 

सनद रहे कि कुछ माह पूर्व अपने दूसरे कार्यकाल के शुरुआती दिनों में ट्रम्प ने वहां रह रहे भारतीय नागरिकों को हाथों में हथकड़ी और पैरों में बेड़ियां डाल जबरन भारत वापस भेजकर पूरी दुनिया के समक्ष भारत का अपमान किया था।

इस सारे प्रकरण से आक्रोशित अभिमन्यु गुलाटी ने केन्द्र की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि My Friend Donald Trump का गीत गाने वाले हमारे प्रधानमंत्री आए दिन भारत और 140 करोड़ भारतीयों के अपमान पर एकदम खामोश हैं ऐसा लगता है कि उनके मुख में जुबांन ही नहीं है।

श्री गुलाटी ने कहा कि हरदम देश को हिन्दू-मुसलमान की राजनीति में धकेल कर अपनी चुनावी गोटियां सेट करने वाले नरेन्द्र मोदी में यदि तनिक भी नैतिकता बची है तो उन्हें तत्काल अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए।

गुलाटी ने कहा कि उन्होंने अपने अब तक के सामाजिक /राजनीतिक जीवन में आज तक इतना कमज़ोर और बेबस प्रधानमंत्री कभी नहीं देखा, जिसने अमरीका सहित इज़रायल के आगे इस तरह से नतमस्तक होकर घुटने टेक दिए हों।

उन्होंने कहा कि फर्जी राष्ट्रवाद का दम भरने वाली केन्द्र की प्रमं नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में चलने वाली NDA सरकार से आज पूरा देश आहत है।

ट्रंप रोज़ सुबह उठकर भारत को अपमानित करता है और मोदी जी खामोश हैं। उन्होंने कहा कि देश जानना चाहता है कि ऐसा क्या राज़ है जोकि मोदी जी को ट्रम्प के खिलाफ कुछ भी बोलने से उन्हें रोक रहा है ?

उन्होंने कहा कि इस सरकार को देश की सुरक्षा-संप्रभुता से कोई लेना-देना नहीं है। यह सरकार सिर्फ एक चुनावी मशीन बनकर रह गई है!

इनका तो सिर्फ एक ही मकसद है कि येन-केन प्रकारेण किसी भी तरह से सत्ता में बने रहें और अपने काले कारनामों को छुपाते रहें। 

उन्होंने कहा कि इनकी गलत विदेश नीतियों का खामियाज़ा आज पूरा देश भुगत रहा है। दुनिया की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था का दंभ भरने वालों को मालूम होना चाहिए कि आज हम अर्थव्यवस्था के लिहाज से छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। 

श्री गुलाटी ने कहा कि उन्होंने कभी भी नहीं सोचा था कि जिनको हम इतने बाजों-गाजों के साथ लाए थे वो देश की प्रतिष्ठा को इस तरह से दांव पर लगा देंगे।

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजे, TMC नेता ममता बनर्जी की मुस्लिम तुष्टीकरण की राजनीति का परिणाम: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों , पश्चिम बंगाल में बीजेपी की सुनामी और ममता बनर्जी की पार्टी TMC का सत्ता से बेदखल होना,  देश की बाकी अन्य सभी पार्टियों के लिए सबक है कि देश का बहुसंख्यक हिन्दू समाज अंधा नहीं है, यदि आप तुष्टीकरण की राजनीति करोगे तो भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) इसका फ़ायदा उठायेगी ही उठायेगी। और उठाए भी क्यूं न ? कल बंगाल के मतदाताओं ने देश की तमाम बाकी राजनीतिक पार्टियों को स्पष्ट संदेश दे दिया कि यदि जीतना है तो निष्पक्षता का ड्रामा करके एक पक्ष के प्रति ज़्यादा वफ़ादार होने से काम नहीं चलेगा, आपको बाकायदा पक्षपाती होकर देश के 80% बहुसंख्यक हिन्दू समाज के साथ खड़े होना ही पड़ेगा।  फिर यही 80% हिन्दू समाज, 20% का भी खयाल रखेगा, उन्हें किसी चीज़ की तकलीफ़ नहीं होने देगा।  लेकिन आप 20% को ही सब कुछ मानकर राजनीति करेंगे तो ये 80% आपको तकलीफ़ देने में ज़रा भी नहीं हिचकिचाएगा। कल के बंगाल चुनाव के नतीजे तो शायद इसी और इशारा करते हैं। "डेमोक्रेसी तो डेमोग्राफी से ही चलती है"! "बंगाल में केवल सत्ता परिवर्तन, भाजपा की प्रचंड जीत या TMC की हार की दृष्टि से न देखकर यह समझना होगा कि ...

कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा मूल्य वृद्धि पर गुलाटी ने केन्द्र की मोदी सरकार को असंवेदनशील करार दिया।

नई दिल्ली:  पीपुल्स राइट्स फ्रंट (P.R.F) के प्रमुख, अभिमन्यु गुलाटी ने आज केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि की तीखी और कटु आलोचना की है। आज प्रेस सहित अपने ब्लाग पर जारी बयान में गुलाटी ने कहा कि फरवरी 2026 में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमत दिल्ली में ₹ 1,740.50 हुआ करती थी। जो आज बंगाल सहित पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव निपट जाने के बाद 1 मई 2026 को बढ़कर ₹ 3,071.50 हो गई है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा गैस के दामों में ₹ 993 की बेतहाशा वृद्धि जोकि 76% है। इस बात का संकेत है कि उसकी इन कंपनियों के साथ सांठ-गांठ है और उसने तेल और गैस कंपनियों को आम आदमी को लूटने, उनकी जेब पर डाका डालने की की खुली छूट दे दी है।  गुलाटी ने कहा कि पहले से ही ज़बरदस्त महंगाई की मार झेल रहे आम आदमी की सरकार के इस कदम से कमर टूटना निश्चित है। उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट में जारी तनाव और सप्लाई चेन में आई रुकावटों ने निश्चित रूप से वैश्विक बाजार को प्रभावित किया है, लेकिन घरेलू स्तर पर इतनी बड़ी बढ़ोतरी का सीधा असर छोटे व्यापारि...

"We are the party with a difference" की बात करने वालों का "चाल-चरित्र और चेहरा" 2014 के बाद सबके सामने उजागर हो गया: अभिमन्यु गुलाटी

मित्रों, एक ज़माना ऐसा भी था जब भाजपा वाले यह कहते नहीं थकते थे कि "We are the party with a difference"! जब वर्ष 2014 के मई माह में, पूर्ण बहुमत की सरकार इनके हाथ लगी, उसके बाद से इनका भी "चाल-चरित्र और चेहरा" सबके सामने उजागर हो गया।  इनके चेहरे से नकाब उतर गया। अब सवाल उठता है कि हम करें भी तो क्या करें ? शायद सत्ता का चरित्र ही कुछ ऐसा है! "Party with a difference" का नारा वाकई भाजपा की पहचान रहा है, लेकिन 2014 के बाद के सफर ने कई सवाल खड़े किए हैं। 1- आदर्श बनाम यथार्थ:  विपक्ष में रहते हुए सिद्धांत और नैतिकता की बातें करना आसान होता है, लेकिन जब पूर्ण बहुमत की सत्ता हाथ में आती है, तो 'रियल पॉलिटिक्स' (Real Politics) यानी व्यावहारिक राजनीति हावी हो जाती है। 2- सत्ता का चरित्र:  शायद सत्ता का स्वभाव ही ऐसा है कि वह अंततः चेहरों पर से नकाब हटा देती है।  जब संसाधनों और नियंत्रण की ताकत मिलती है, तो पुरानी पार्टियों और नई पार्टियों के बीच का अंतर धुंधला होने लगता है। 3- जनता की दुविधा:  "अब करें भी तो क्या करें?" —यह आज के ...